युवक को चाकू घोंपा
ऋषिकेश: शनिवार रात 14 बीघा क्षेत्र में कुछ युवकों ने मामूली विवाद में एक युवक को चाकू घोंपकर घायल कर
ऋषिकेश: शनिवार रात 14 बीघा क्षेत्र में कुछ युवकों ने मामूली विवाद में एक युवक को चाकू घोंपकर घायल कर दिया। युवक का राजकीय अस्पताल ऋषिकेश में इलाज चल रहा है। खबर लिखे जाने तक घायल युवक के परिजनों ने पुलिस में तहरीर नहीं दी थी।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पंकज कंडारी पुत्र धर्म सिंह निवासी 14 बीघा निकट चंद्रभागा पुल का किसी बात को लेकर पड़ोसी युवकों से विवाद हो गया था। तब लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला सुलझा दिया था। शनिवार रात पंकज घर में था, तभी उक्त युवक वहां आए और उसे घर के बाहर बुलाया। बातचीत के दौरान पंकज का युवकों से फिर विवाद हो गया, इसी बीच एक युवक ने पकंज के कूल्हे में चाकू घोंप दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी भाग निकले। पंकज को परिजनों ने राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।