Move to Jagran APP

50 भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

संवाद सूत्र, यमकेश्वर: विधायक और सांसद पर डाडामंडल के ग्रामीणों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन की उपेक्षा

By Edited By: Published: Sat, 04 Jul 2015 08:22 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2015 08:22 PM (IST)
50 भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

संवाद सूत्र, यमकेश्वर: विधायक और सांसद पर डाडामंडल के ग्रामीणों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए भाजपा के 50 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। रविवार को आंदोलनकारी क्षेत्रीय विधायक का पुतला फूकेंगे।

loksabha election banner

यमकेश्वर प्रखंड के डाडामंडल क्षेत्र में आने वाले 82 गांवों के लोगों का आंदोलन 59वें दिन भी जारी रहा। संघर्ष समिति ने आंदोलन की उपेक्षा करने पर पक्ष व विपक्ष से जुड़े दलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से इस्तीफा देने का आग्रह किया था। इस क्रम में दो दिन पूर्व भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संदीप रणाकोटि ने इस्तीफा दे दिया था। शुक्रवार को पार्टी के 50 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा देते हुए क्षेत्रीय विधायक व सांसद पर आंदोलन व जनता की उपेक्षा का आरोप लगाया। सभी त्याग पत्र मंडल अध्यक्ष यमकेश्वर को डाक से भेजे गए हैं। संघर्ष समिति ने अब जन प्रतिनिधियों का क्रमवार पुतला फूंकने का निर्णय लिया है।

संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्यारे लाल रणाकोटि व महासचिव बचन बिष्ट ने बताया कि रविवार को दोपहर 11 बजे गंगा भोगपुर स्थित धरना स्थल के समीप मुख्य मार्ग पर क्षेत्रीय विधायक का पुतला फूंका जाएगा। उधर, 59वें दिन क्रमिक अनशन पर पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रशांत बडोनी, कृष्ण पाल नेगी, विपिन भंडारी, प्रवेश, अविनाश चंद्र, अशोक नेगी, दीपक नेगी शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.