कांवड़ यात्रा से जुड़े जिलों की पुलिस में हो सामंजस्य
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश : देवभूमि उत्तरांचल उद्योग व्यापार मंडल ने पुलिस महानिदेशक से कांवड़ यात्
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश :
देवभूमि उत्तरांचल उद्योग व्यापार मंडल ने पुलिस महानिदेशक से कांवड़ यात्रा निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए व्यापक कार्ययोजना बनाने की मांग की है।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड को भेजे पत्र में कहा कि कांवड़ मेला के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, मुनिकीरेती व लक्ष्मण झूला थानों से जुड़े जनपद के पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की जाए। अलग-अलग थाना स्तर पर व्यवस्था से सामंजस्य नहीं बन पाता। उन्होंने कहा कि मेला संचालन के लिए वरिष्ठ नागरिकों एवं व्यापार मंडल से सुझाव लिए जाएं। उन्होंने कहा कि भीड़ के समय कांवड़ियों का मार्ग, भारी माल वाहक वाहनों का मार्ग सहित यातायात पूर्ण जानकारी पंपलेट, होर्डिग के माध्यम से जनता तक पहुंचाई जाए। साथ ही यात्रा मार्गो पर अतिक्रमण हटाया जाए। गंगा नदी तटों पर जल पुलिस की विशेष व्यवस्था के साथ पुलिस चौकी खोली जाए। हाथी बाहुल्य क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं।