Move to Jagran APP

सरकार व संगठन में बढ़े महिलाओं की हिस्सेदारी: आर्य

राज्य ब्यूरो, देहरादून: महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने सरकार व संगठन में महिलाओं की

By Edited By: Published: Tue, 30 Jun 2015 12:57 AM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2015 12:57 AM (IST)
सरकार व संगठन में बढ़े महिलाओं की हिस्सेदारी: आर्य

राज्य ब्यूरो, देहरादून: महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने सरकार व संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात कर संगठन व सरकार में महिलाओं को तवज्जो दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगस्त में प्रस्तावित संसद भवन कूच कार्यक्रम में प्रदेश से बड़ी संख्या में महिलाएं शिरकत करेंगी।

loksabha election banner

सोमवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए महिला कांग्रेस अध्यक्ष आर्य ने कहा कि संगठन व सरकार में महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है लेकिन यह संख्या कुछ कम है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात कर पार्टी की वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं को पद दिए जाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि अगले छह माह में वह प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करेंगी। इसमें पुराने चेहरों के अलावा कई नई चेहरों को भी शामिल किया जाएगा। आर्य ने कहा कि सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसके तहत महिला डेयरी, कन्याधन योजना, वृद्धावस्था पेंशन आदि योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रदेश बनाने में महिलाओं का अहम योगदान रहा है, सरकार बनाने में भी महिलाओं की अहम भूमिका रही। ऐसे में महिलाओं की भूमिका को कम करके नहीं आंका जा सकता। उन्होने कहा कि 2017 में कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाने के लिए महिला कांग्रेस कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि अगले माह वह कुमाऊं का दौरा कर महिला कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.