जीवन का उद्देश्य सिर्फ आनंद प्राप्ति: संत सुधांशु महाराज
परेड ग्राउंड में आयोजित विराट भक्ति सत्संग में संत सुधांशु महाराज ने कहा कि जीवन का एक ही उद्देश्य होता है सिर्फ आनंद की प्राप्ति करना।
देहरादून। परेड ग्राउंड में आयोजित विराट भक्ति सत्संग में संत सुधांशु महाराज ने कहा कि जीवन का एक ही उद्देश्य होता है सिर्फ आनंद की प्राप्ति करना।
गुरुवार को परेड ग्राउंड में संत सुधांशु महाराज का विराट भक्ति सत्संग आयोजित किया गया। सुधांशु महराज के साथ विश्व जागृति मिशन के केंद्रीय प्रधान प्रेम सिंह राठौर, प्रदेश प्रधान सुधीर शर्मा, काबीना मंत्री दिनेश अग्रवाल, कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने दीप प्रज्ज्वलित कर सत्संग का शुभारंभ किया। इस दौरान सुधांशु महराज ने कहा कि जीवन का एक ही उद्देश्य होता है सिर्फ आनंद की प्राप्ति करना। बड़े से बड़े लक्ष्य के पीछे भी आनंद ही लक्ष्य। आनंद की प्राप्ति शांति से मिल सकती है। इसलिए प्रभु को शांत कहा गया है। अशांति से ही जीवन में सभी विकार आते हैं। अशांति से देशों की तरक्की रुक जाता है। उन्होंने कहा कि अगर जीवन में शांति नही है तो हमारे कर्म और जीवन शैली में दोष है। जब तक जीवन में शांति नहीं होगी विस्फोट होता रहेगा।
पढ़ें-भाग्य व पुरुषार्थ दोनों का आदर करना चाहिए