Move to Jagran APP

वन महकमे में बड़ा फेरबदल

राज्य ब्यूरो, देहरादून: शासन ने वन महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 23 अधिकारियों को इधर से उधर किया है

By Edited By: Published: Thu, 04 Jun 2015 01:01 AM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2015 01:01 AM (IST)
वन महकमे में बड़ा फेरबदल

राज्य ब्यूरो, देहरादून: शासन ने वन महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 23 अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इनमें दो अपर प्रमुख वन संरक्षक व पांच मुख्य वन संरक्षक भी शामिल हैं। प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण डा. रणबीर सिंह की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं।

loksabha election banner

शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार अपर प्रमुख वन संरक्षक पर्यावरण के पद पर तैनात जयराज को अपर प्रमुख वन संरक्षक, वन अनुसंधान प्रबंध एवं प्रशिक्षण, हल्द्वानी में तैनात किया गया है। मुख्य वन जीव प्रतिपालक डीवीएस खाती को वर्तमान पदभार के साथ ही अपर प्रमुख वन संरक्षक, परियोजनाएं, हल्द्वानी का जिम्मा भी सौंपा गया है। मुख्य वन संरक्षक राजीव भरतरी को मुख्य वन संरक्षक, पर्यावरण का पदभार सौंपा गया है। उनसे मुख्य वन संरक्षक ईको टूरिज्म एवं प्रचार-प्रसार का कार्य वापस लेते हुए मुख्य वन संरक्षक डा. कपिल कुमार जोशी को सौंपा गया है। महाप्रबंधक कुमाऊ, उत्तराखंड वन विकास निगम जेएस सुहाग को मुख्य वन संरक्षक व निदेशक जैव विविधता संरक्षक, विकास एवं अनुसंधान, हल्द्वानी के पद पर तैनात किया गया है। वह यह पदभार इस पद पर तैनात केएस सामंत की 30 सितंबर को होने वाली सेवानिवृति के उपरांत ग्रहण करेंगे, तब तक वे वर्तमान पदभार ही देखते रहेंगे। मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल वृत्त, पौड़ी बीपी गुप्ता को मुख्य वन संरक्षक जैव विविधता संरक्षक, विकास एवं अनुसंधान हल्द्वानी के पद पर तैनाती दी गई है। जेएस पांडे को मुख्य वन संरक्षक पद पर पदोन्नति देते हुए उन्हें सदस्य सचिव उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड के पद पर यथावत रखा गया है।

इसके अलावा एसवी शर्मा को वन संरक्षक, दक्षिणी कुमाऊं वृत्त, नैनीताल, प्रेम शंकर श्रीवास्तव को वन संरक्षक क्षेत्रीय निदेशक वन विकास निगम, देहरादून, दिनेश राम को वन संरक्षक, क्षेत्रीय वन संरक्षक वन विकास निगम, रामनगर, प्रेम कुमार को वन संरक्षक उत्तरी वृत्त कुमाऊं, अल्मोड़ा, गिरधारी सोनार को वन संरक्षक, गढ़वाल वृत्त पौड़ी, विवेक पांडे को वन संरक्षक अनुसंधान हल्द्वानी, अशोक को वन संरक्षक परियोजना निदेशक, जलागम प्रबंध निदेशालय, देहरादून, सीके कविदयाल को उप वन संरक्षक, प्रभागीय वनाधिकारी, रुद्रप्रयाग वन प्रभाग, सुशांत कुमार पटनायक को उप वन संरक्षक, कैंपा परियोजना, प्रसन्न कुमार पात्रो को उप वन संरक्षक व प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून, राहुल को उप वन संरक्षक व प्रभागीय वनाधिकारी नरेंद्रनगर वन प्रभाग, मुनि की रेती, डा. विनय कुमार भार्गव को प्रभागीय वनाधिकारी, सिविल सोयम वन प्रभाग, पौड़ी, राजीव धीमान को उप वन संरक्षक, प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिम वन प्रभाग, रामनगर, नीतू लक्ष्मी एम को उप वन संरक्षक प्रभागीय वनाधिकारी, अल्मोड़ा वन प्रभाग, चंद्रशेखर जोशी को उप वन संरक्षक नंदादेवी बायोस्फीयर, जोशीमठ चमोली और कल्याणी को उप वन संरक्षक भूमि संरक्षण वन प्रभाग, रानीखेत के पद पर तैनात किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.