सूखे पहाड़ भी अब हरे-भरे आएंगे नजर
संवाद सूत्र, चकराता: तीन साल पहले चकराता वन प्रभाग द्वारा कनासर रेंज के जाड़ी, मुंगाड़ व देववन में 12
संवाद सूत्र, चकराता: तीन साल पहले चकराता वन प्रभाग द्वारा कनासर रेंज के जाड़ी, मुंगाड़ व देववन में 12 हेक्टेयर में रोपे गए पौधे तैयार हो गए हैं। जिस कारण सूखे पहाड़ हरे-भरे नजर आने लगे हैं। डीएफओ चकराता ने रेंजाधिकारी व उनकी टीम द्वारा किए गए प्रयास की सराहना की।
सूखे पहाड़ों को हरा-भरा करने के उद्देश्य से चकराता वन प्रभाग की कनासर रेंज द्वारा देववन, मुंगाड़, जाड़ी क्षेत्र के 12 हेक्टेयर भूभाग पर वर्ष 2012 में देवदार, पांगर, बांज, बुरांस, अंगा व खरसू के हजारों पौधे रोपे थे। वर्तमान में उस समय रोपे गए पौधे तैयार होने से सूखे पहाड़ भी हरे-भरे नजर आने लगे हैं। रेंजाधिकारी कनासर गोपाल सिंह बिष्ट कहते हैं कि जिन प्रजातियों के पौधे रोपे गये थे, वह जमीन पर पानी की कमी नहीं होने देते। वातावरण को संतुलित रखने के साथ ही बेशकीमती वन संपदा भी मिलती है। तीनों स्थानों पर रोपित पौध तैयार हो गई है। जिसके लाभ अब मिलने शुरू हो जाएंगे।