संक्षिप्त समाचार
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज दून में देहरादून: मोदी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में किए गए कार्यो
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज दून में
देहरादून: मोदी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में किए गए कार्यो को जन जन तक पहुंचाने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार को देहरादून पहुचेंगी। वे शाम को रेसकोर्स में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी। शाम को वे दिल्ली लौट जाएंगी।
अपर सचिव का बढ़ेगा ग्रेड पे
देहरादून: शासन ने अपर सचिव विजय चंद्र कौशल के ग्रेड पे बढ़ाने को स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब उन्हें 8700 के स्थान पर 8900 का ग्रेड पे दिया जाएगा। बुधवार को मुख्य सचिव एन रविशंकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस प्रकरण को हरी झंडी दी गई। जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी होने की संभावना है।
पर्यावरण संरक्षण अभियान दल को किया रवाना
देहरादून: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता के लिए चलाए जाने वाले साइकिल अभियान को बीजापुर राज्य अतिथि गृह से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान की शुरुआत करने वाले अनुज रतूड़ी सभी 13 जिलों में साइकिल से भ्रमण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करेंगे।