Move to Jagran APP

तीर्थनगरी के कराटे खिलाडि़यों का सम्मान

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: 12वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में दस स्वर्ण, छह रजत व चार कांस्य पदक

By Edited By: Published: Wed, 27 May 2015 11:05 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2015 11:05 PM (IST)
तीर्थनगरी के कराटे खिलाडि़यों का सम्मान

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: 12वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में दस स्वर्ण, छह रजत व चार कांस्य पदक जीतकर लौटे तीर्थनगरी के खिलाड़ियों को देवभूमि मार्शल आर्ट ने सम्मानित किया।

loksabha election banner

नगरपालिका में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, संस्था के संरक्षक मदन मोहन शर्मा व बचन पोखरियाल ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। संस्था के सचिव व टीम के कोच विश्वनाथ राजपूत ने बताया कि देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता में संस्था के कराटेबाजों ने कुल 20 पदक जीते हैं। इनमें 10-11 आयु वर्ग में ओम अनुज ने एक स्वर्ण व एक रजत, इसी वर्ग में मंजोत सिंह और मोहित विक्रम ने कांस्य, बालिका वर्ग में साक्षी चौहान ने एक स्वर्ण व एक रजत पदक जीता। 12-13 आयु वर्ग बालक में कुनाल ने काता में राजत व खुमिते में 45 क्रिग्रा से कम भार वर्ग में स्वार्ण तथा इसी वर्ग में ओम सार्थक ने कांस्य पदक हासिल किया। 50 किलो में अनंत ग्वाड़ी ने स्वर्ण, 14-15 आयु बालिका वर्ग में सृष्टि चौहान ने स्वर्ण पदक व अंडर 21 महिला वर्ग में नुपुर पोखरियाल ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 14-15 आयु वर्ग बालक में अमन जैन ने स्वर्ण व प्रध्युम्न ने कांस्य पदक, इसी वर्ग में 63 किग्रा से कम भार वर्ग में अभिनव बाबुलकर ने स्वर्ण पदक जीता। इसी आयु वर्ग में अंडर 61 किग्रा में रजत शांडिल्य ने रजत व 67 किग्रा से अधिक में अभिषेक रावत ने रजत पदक जीता। वहीं, अंडर 21 बालक में चिराग चतुर्वेदी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस दौरान संस्था की ओर से अभिनव पंत को बेस्ट फाइटर का खिताब दिया गया। कार्यक्रम में अरविंद जैन, रवि कुमार जैन, सभासद ब्रजपाल राणा, खुशहाल सिंह राणा, व्यापार सभा के अध्यक्ष नवल कपूर, पूर्व सभासद अजय शर्मा, चंद्रमोहन तिवारी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.