Move to Jagran APP

कांग्रेस राज में 'पॉलिसी पैरालिसिस' में था देश

जागरण संवाददाता, देहरादून: कांग्रेस राज में देश 'पॉलिसी पैरालिसिस' में था। मोदी न खुद सोते हैं, न मं

By Edited By: Published: Fri, 22 May 2015 09:27 PM (IST)Updated: Fri, 22 May 2015 09:27 PM (IST)
कांग्रेस राज में 'पॉलिसी पैरालिसिस' में था देश

जागरण संवाददाता, देहरादून: कांग्रेस राज में देश 'पॉलिसी पैरालिसिस' में था। मोदी न खुद सोते हैं, न मंत्रियों को सोने देते हैं। केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते यह बात कही।

loksabha election banner

जोगीवाला स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित अभिनंदन समारोह में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। एक साल का हिसाब मांग रहे कांग्रेसियों पर उन्होंने चुटकी ली। नायडू ने कहा कांग्रेस अपनी हार हजम नहीं कर पाई है। कह रहे हैं ये नहीं हुआ, वो नहीं हुआ। इतना ही आसान था तो पचास साल में क्यों नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों के लिए घोषणा की और अमीरों की पोषणा। अब हमें अमीरों की सरकार बता रहे हैं। जबकि, भाजपा ने अधिकांश नीतिगत फैसले गरीब के हक में लिए हैं। सूट-बूट की सरकार कहने वाले यह लोग कभी लूट की सरकार का हिस्सा रहे। न जमीन छोड़ी, न आकाश, न अंतरिक्ष और न ही भूगर्भ। जमीन पर कॉमनवेल्थ, आकाश में हेलीकॉप्टर खरीद, अंतरिक्ष में 2-जी और भूगर्भ में कोयला घोटाला इसका प्रमाण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि एक वर्ष का कामकाज जन-जन तक पहुंचाएं।

इस अवसर पर हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, कैंट विधायक हरबंस कपूर, ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, महामंत्री प्रकाश पंत, मीडिया प्रभारी उमेश अग्रवाल, प्रवक्ता प्रकाश सुमन ध्यानी, कोषाध्यक्ष अनिल गोयल, पूर्व मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कार्यालय प्रमुख उर्बादत्त भंट्ट, जिलाध्यक्ष ज्योति सजवाण, सुभाष बड़थ्वाल, महेश पांडे, पुरुषोत्तम डोभाल आदि उपस्थित रहे।

परिवारवाद पर निशाना

नायडू ने परिवारवाद पर भी कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि वहां पार्टी की कमान एक परिवार के हाथ है। भाजपा में ऐसा नहीं है। कभी रिक्शे में अटलजी की रैली का प्रचार करने वाला मैं यहां तक पहुंचा। न मेरे पास गांधी-नेहरू का उपनाम था, न कभी माता-पिता राजनीति में रहे।

अब हम उत्तर भारत की पार्टी नहीं

शहरी विकास मंत्री ने कहा कि भाजपा को कभी उत्तर भारत, ब्राह्मण-बनिया, शहरी व केवल पढ़े-लिखों की ही पार्टी कहा जाता था। इस मिथक को भी पार्टी ने तोड़ दिया है। उन्होंने प्रदेश भाजपा को सदस्यता अभियान की सफलता पर बधाई दी।

¨हदुत्व धर्म नहीं, सभ्यता

नायडू ¨हदुत्व पर भी बोले। उन्होंने कहा कि ¨हदुत्व धर्म या संप्रदाय नहीं, सभ्यता है। जिसमें ¨हदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई का भेद नहीं है। जबकि, आज बात-बात पर ¨हदुत्व को निशाना बनाया जा रहा है। हमारे एक साल में कितनी सांप्रदायिक ¨हसा हुई और कांग्रेस राज में कितनी, इसकी समीक्षा कर लें।

भूमि अधिग्रहण पर सुझाव को तैयार

भूमि अधिग्रहण बिल पर नायडू ने कहा कि इसे लेकर दुष्प्रचार किया जा रहा है। इसे बेवजह राजनीतिक रंग दिया गया। सरकार इस पर सुझाव लेने व संशोधन को तैयार है, पर पीछे हटने को नहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.