मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर दी बधाई
राज्य ब्यूरो, देहरादून: राज्यपाल डा. कृष्ण कांत पाल ने मुख्यमंत्री हरीश रावत को उनके 68वें जन्मदिन प
राज्य ब्यूरो, देहरादून: राज्यपाल डा. कृष्ण कांत पाल ने मुख्यमंत्री हरीश रावत को उनके 68वें जन्मदिन पर बधाई दी। साथ ही, उनके स्वस्थ व दीर्घायु होने के लिए शुभकामना दी। नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
सोमवार को रैफेल रैडार चेसायर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने बीजापुर राज्य अतिथि गृह पहुंचकर मुख्यमंत्री को बधाई दी। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी इन स्कूली बच्चों के साथ अपना जन्मदिन सादगी से मनाया। केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंगम ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें आशीर्वाद दिया। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, विधायक नवप्रभात, सुंदरलाल मंदरवाल, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, कांग्रेस नेता तिलकराज बेहड़ आदि ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्य सचिव एन रविशंकर, अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा, प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू भी मौजूद थे।