फल बांट व केक काट मनाया सीएम का जन्मदिन
ऋषिकेश: सूबे के मुख्यमंत्री हरीश रावत के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजकीय चिकित्सालय में म
ऋषिकेश: सूबे के मुख्यमंत्री हरीश रावत के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजकीय चिकित्सालय में मरीजों को फल बांटे।
सोमवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत के जन्मदिन पर राजकीय चिकित्सालय में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित किया। इस दौरान राजपाल खरोला ने कहा कि भारत और नेपाल में आए भूकंप को देखते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत का जन्मदिन बड़ी ही सादगी से मनाया गया है। साथ ही उन्होंने भूकंप में मारे गए लोगों की आत्मशांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान रामविलास रावत, गोविंद सिंह रावत, मनीष शर्मा, विकास तेवतिया, दीपक धमांदा, सोहन सिंह गुप्ता, ललितमोहन मिश्रा, राजेश शाह, सोनू पांडे, बबली प्रजापति, दिनेश चंद्र, जितेंद्र यादव, गंभीर सिंह, सुभाष बैरागी, जगत सिंह नेगी आदि उपस्थित थे। वहीं, डोईवाला में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर व फल वितरित कर जन्मदिन मनाया। इस दौरान मनोज नौटियाल, पन्ना लाल गोयल, गौरव मल्होत्रा, अनिल सैनी, अशोक कुमार, आकाश क्षेत्री आदि ने मुख्यमंत्री के कार्यो की सराहना की। इस दौरान बलजीत तिवारी, विकास नेगी, संदेश, धर्मू आदि उपस्थित थे।