संक्षिप्त
अधिकारियों को किया जाएगा प्रशिक्षित देहरादून: यात्रा नियंत्रण कक्ष में तैनात अधिकारियों को विशेष प
अधिकारियों को किया जाएगा प्रशिक्षित
देहरादून: यात्रा नियंत्रण कक्ष में तैनात अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। सचिव कार्मिक पीएस जंगपांगी और अपर सचिव कार्मिक आरसी लोहानी को प्रशिक्षण अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा यात्रा कंट्रोल रूम का फोन नंबर भी परिवर्तित कर दिया हैं। यह कंट्रोल रूम 30 जून तक खुला रहेगा।
गब्र्याल को अपर आयुक्त का दायित्व
देहरादून: शासन ने केएमवीएन के प्रबंध निदेशक धीराज गब्र्याल को राजस्व परिषद, नैनीताल के अपर आयुक्त की भी जिम्मेदारी सौंपी है। संयुक्त सचिव कार्मिक अतर सिंह ने यह जानकारी दी है।
मुख्यमंत्री ने दी बधाई
देहरादून: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कनालीछीना विकासखंड के सतगढ़ ग्राम पंचायत को राज्य के पहले राष्ट्रीय गौरव ग्राम पुरस्कार से सम्मानित होने पर ग्राम प्रधान सावित्री देवी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सावित्री देवी का प्रयास राज्य की महिलाओं को स्वावलंबन की ओर आगे आने के लिए भी प्रेरणा प्रदान करेगा।