अध्यक्ष और सचिव पद पर टांके की टक्कर
विकासनगर: पछवादून बार एसोसिएशन के वर्ष 2015-16 की कार्यकारिणी चुनाव में उतरे प्रत्याशियों ने पूरी ता
विकासनगर: पछवादून बार एसोसिएशन के वर्ष 2015-16 की कार्यकारिणी चुनाव में उतरे प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। अध्यक्ष व सचिव पद पर कांटे की टक्कर है। इसको देखते हुए प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं के बीच संपर्क तेज कर दिया है।
चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद पर चौधरी विजयपाल ¨सह, संजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र प्रसाद कुकरेती, शराफत अली, सचिव पद पर अनीश त्यागी, वैभव त्यागी, सहसचिव पद पर शशी कुमार, अमित कुमार चौहान, बबीता शर्मा, नरेश चौहान, कोषाध्यक्ष पद पर शेर ¨सह चौहान, गोपाल दत्त कंडवाल, लेखानिरीक्षक पर जमशेद अली, संजय ¨सह कटारिया व पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर आशीष कुमार मुल्तानी, शालिनी सेठी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। मतदान की तिथि नजदीक देख प्रत्याशी अपने पक्ष में माहौल बनाने को पूरी ताकत झोंके हुए हैं। प्रत्याशियों को जिताने के लिए कई अधिवक्ता भी लगे हुए हैं। जिसके चलते चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।