शहनाई-बांसुरी की जुगलबंदी, कथक का सम्मोहन
देहरादून: विश्व एकता केंद्र में रिदम सोसायटी की ओर से आयोजित 'स्मृति-2015 क्लासिकल म्यूजिक एंड डांस
देहरादून: विश्व एकता केंद्र में रिदम सोसायटी की ओर से आयोजित 'स्मृति-2015 क्लासिकल म्यूजिक एंड डांस फेस्टिवल' में संजीव और अश्वनी शंकर ने शहनाई व बांसुरी की जुगलबंदी से श्रोताओं को आत्मानंद की अनुभूति करा दी। साथ ही नम्रता राय ने कथक की शानदार प्रस्तुति से सभी मंत्रमुग्ध कर दिया।
शनिवार शाम प्रसिद्ध शहनाई वादक संजीव शकर और बांसुरी वादक अश्विनी शकर के नाम रही। उन्होंने शहनाई और बांसुरी को एक सूत्र में पिरोकर पेश किया। उन्होंने विभिन्न रागों में जुगलबंदी पेश की। अंत में वसंत पंचम राग की प्रस्तुति पर पूरा माहौल तालियों से गूंज उठा। फिर, नम्रता राय ने कथक नृत्य पेश किया। उनके नृत्य में घुंघरुओं से विरह और मिलन की गाथा सुनाई दी। साथ ही नृत्य में भगवान शिव के विभिन्न रूप भी साकार हुए।