70 लोगों को आर्थिक सहायता के चेक बांटे
डोईवाला: डोईवाला विधायक हीरा सिंह बिष्ट ने तहसील मुख्यालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष
डोईवाला: डोईवाला विधायक हीरा सिंह बिष्ट ने तहसील मुख्यालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत धनराशि के चेक 70 लाभार्थियों को बांटे।
इस दौरान विधायक हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि डोईवाला क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस दौरान एसडीएम वंदना सिंह, तहसीलदार गुरजीत सिंह काला, नायब तहसीलदार भरत सिंह नेगी, लेखपाल सतीश जोशी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम गुप्ता, अजय सैनी, गौरव महलोत्रा आदि उपस्थित थे। उधर, विधायक हीरा सिंह बिष्ट ने एसडीएम वंदना सिंह के साथ विकास कार्यो की समीक्षा भी की एवं तहसील के संबंध में प्रगति रिपोर्ट की जानकारी भी ली। एसडीएम ने बताया कि बैल मंडी में नई तहसील भवन के निर्माण का प्रस्ताव शासन में है। रजिस्ट्री (सब रजिस्ट्रार) के लिए भी रिपोर्ट उच्च स्तर पर भेजी जा चुकी है।