Move to Jagran APP

सरकार जन विरोधी

संवाद सहयोगी, विकासनगर: भाजयुमो कार्यकर्ताओं की बैठक में कांग्रेस सरकार पर जन विरोधी होने का आरोप लग

By Edited By: Published: Thu, 05 Mar 2015 09:51 PM (IST)Updated: Fri, 06 Mar 2015 04:08 AM (IST)
सरकार जन विरोधी

संवाद सहयोगी, विकासनगर: भाजयुमो कार्यकर्ताओं की बैठक में कांग्रेस सरकार पर जन विरोधी होने का आरोप लगाया गया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सौरभ थपलियाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीति के चलते प्रदेश की जनता को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए कहा।

loksabha election banner

कार्यकर्ताओं की बैठक में थपलियाल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के तीन साल के शासन में विकास कार्य अवरुद्ध हुए हैं। सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते प्रदेश के हर वर्ग को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी से पलायन बढ़ रहा है जिसके चलते युवा शक्ति की ऊर्जा का सदुपयोग प्रदेश के विकास में नहीं हो पा रहा है। कहा कि प्रदेश में किसान, व्यापारी, उद्योगपति सहित आम आदमी सरकार की गलत नीतियों का शिकार है। कांग्रेस सरकार की विफलता के चलते विधानसभा चुनाव में प्रदेश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। भाजयुमो के युवा कार्यकर्ताओं को प्रत्येक मतदाता तक अपनी पहुंच बनाकर भाजपा नीतियों व केंद्र सरकार के कार्यों को बताना है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवीन ठाकुर ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। इस दौरान रितेश, दीपक थपलियाल, दिगंबर रावत, हनी कन्नौजिया, अंकुर, आशीष असवाल मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.