रसोई गैस से वैट हटाने को लेकर प्रदर्शन
संवाद सहयोगी, विकासनगर: प्रदेश सरकार की ओर से रसोई गैस पर पांच प्रतिशत वैट लगाने का भाजपा कार्यकर्ता
संवाद सहयोगी, विकासनगर: प्रदेश सरकार की ओर से रसोई गैस पर पांच प्रतिशत वैट लगाने का भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। बुधवार को कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश मंत्री नीरू देवी के नेतृत्व में तहसील में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश मंत्री के नेतृत्व में तहसील में एकत्र हुए। जहां कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए नीरू देवी ने कहा कि केंद्र सरकार छूट दे रही है, लेकिन राज्य सरकार रसोई गैस पर वैट लगा रही है। जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से रसोई गैस पर पहले से ही पांच प्रतिशत वैट लिया जा रहा है। अब सरकार उपभोक्ता को केंद्र से मिलने वाली सब्सिडी पर भी पांच प्रतिशत अतिरिक्त वैट लगा रही है। इसके चलते सब्सिडी 220 रुपये के बजाय 206 रुपये ही मिल रही है। मंडल अध्यक्ष संदीप मोंगा ने कहा कि राज्य सरकार के वैट लगाने से जनता पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर रसोई गैस से वैट हटाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चंदन लाल अग्रवाल, जिला महामंत्री प्रदीप सोनी, मंडल अध्यक्ष विनोद कश्यप, अशोक चंडोक, रमेश पुंडीर, विजय प्रसाद, घनश्याम सैनी, कुसुम चौहान, सुरेंद्र ¨सह, राजेंद्र मित्तल, अजय जुयाल, सविता ध्यानी, बीना डोभाल, उर्मिला शर्मा, सायरा आजाद, सुशील कुमार आदि शामिल रहे।