बारिश से दरका पहाड़, मलबे से मार्ग बंद
संवाद सूत्र, साहिया: रविवार दिनभर बारिश के चलते शाम करीब साढे़ सात बजे दरके पहाड़ के मलबे से साहिया-क
संवाद सूत्र, साहिया: रविवार दिनभर बारिश के चलते शाम करीब साढे़ सात बजे दरके पहाड़ के मलबे से साहिया-क्वानू मोटरमार्ग बंद हो गया। यातायात अवरुद्ध होने पर फंसे वाहन चालकों को क्वानू-मिनस होते हुए विकासनगर जाना पड़ा। मलबा एडीबी के आधीन किमी चार व पांच के बीच आया।
बताते चलें कि साहिया-क्वानू मोटरमार्ग का किमी एक से पांच तक का हिस्सा एडीबी के आधीन है। बाकी 30 किमी तक लोनिवि की देखरेख में है। आजकल मार्ग पर करोड़ों रुपये की लागत से सुधारीकरण कार्य चल रहा है। मार्ग निर्माण में पहाड़ से अवैध तरीके से पत्थर निकाले जा रहे हैं। इसके चलते आए दिन पहाड़ दरक रहा है। बारिश से दरके पहाड़ का मलबा सड़क पर आने से यातायात अवरुद्ध हो गया। स्थानीय लोगों के सूचना देने के बाद भी मार्ग खोलने के लिए जेसीबी नहीं भेजी गई।