Move to Jagran APP

भागवत की जुबान बोली साध्वी प्राची

जागरण संवाददाता, देहरादून: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के बाद अब साध्वी प्रा

By Edited By: Published: Sun, 01 Mar 2015 08:18 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2015 08:18 PM (IST)
भागवत की जुबान बोली साध्वी प्राची

जागरण संवाददाता, देहरादून: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के बाद अब साध्वी प्राची ने भी मदर टेरेसा की सेवा पर सवाल खड़े किए। देहरादून में एक समारोह में उन्होंने कहा कि मदर टेरेसा ने सेवा की आड़ में किया धर्मातरण। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर हाल में अयोध्या में राम मंदिर बनाया जाएगा। समारोह में विश्व ¨हदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि भारत में मौजूद सभी धर्मो में पूर्वज ¨हदू थे।

prime article banner

रविवार को देहरादून के नथुवावाला में विहिप के 50वें स्थापना दिवस पर विराट ¨हदू सम्मेलन में शिरकत करने पहुंची विश्व हिंदू परिषद के साध्वी शक्ति परिषद की अध्यक्ष व दुर्गा वाहिनी की पूर्व राष्ट्रीय संयोजक साध्वी डॉ. प्राची आर्य ने एक बार फिर धर्मातरण के मुद्दे को हवा दी। उन्होंने कहा कि अगर लोग घर वापसी चाहते हैं तो इसमे गलत क्या है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस सरकार ने श्रीराम के होने का प्रमाण मांगा था, जो उन्होंने सरकार को दिया भी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण हर हाल में किया जाएगा। कुछ दिन पहले ¨हदुओं से पांच-पांच बच्चे पैदा करने के बयान पर उन्होंने कहा कि मीडिया ने उनके बयान को लेकर काफी हंगामा कराया। इसलिए अब महिलाओं को खुद समझना होगा कि अल्पसंख्यकों की बढ़ती संख्या से कैसे निपटना है और उन्हें इसके लिए क्या करना है। उन्होंने कहा कि धर्मातरण के दबाव से डरे बिना गंदगी साफ करना स्वीकारने वालों का ¨हदुओं को सम्मान करना चाहिए। साध्वी ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि यह ऐसा देश है जो बार-बार गलती करता है और मात खाता है, लेकिन सुधरता नहीं।

सम्मेलन में विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि देश में रहने वाले सभी धर्मो के लोगों को समझ लेना चाहिए कि उनके पूर्वज ¨हदू थे। विहिप 1986 से घर वापसी कार्यक्रम चला रहा है और यह चलता रहेगा। राम मंदिर के मामले में उन्होंने कहा कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद थी ही नहीं। उन्होंने भी मदर टेरेसा की सेवा पर सवाल खड़े किए। दावा किया कि दलित ईसाईयों के लिए धरने के दौरान मदर टेरेसा ने खुद कहा था कि दुनिया में कोई निष्पक्ष नहीं हो सकता। उन्होंने मदर टेरेसा के अनाथालयों में बड़े पैमाने पर धर्मातरण किए जाने का आरोप लगाया। इस मौके पर भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, विहिप के प्रांत मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह नेगी, टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्ण गिरी, लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के महंत भरतभूषण भारती, महंत मंसा गिरी, महेंद्र सिंह नेगी, शिवप्रसाद, अमित तोमर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

प्रीतम के जागर पर झूमे लोग

कार्यक्रम के दौरान लोकगायक प्रीतम भरतवाण ने जागर की शानदार प्रस्तुति दी। उनके जागर पर दूनवासियों ने जमकर नृत्य किया। उन्होंने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर लोगों का मनोरंजन भी किया।

..जितना मारो उतना थोड़ा

कार्यक्रम के दौरान साध्वी प्राची ने महिलाओं व लड़कियों को भी स्वाभिमानी बनने की सलाह दी। उन्होंने शराबी पुरुषों के विरुद्ध आवाज बुलंद करने के लिए महिलाओं से कहा कि 'ढोल गंवार पुरुष और घोड़ा, जितना मारो उतना थोड़ा'। साथ में उन्होंने यह भी सफाई दी कि ये सिर्फ उन लोगों के लिए जो शराब पीते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.