सेंट्रल डेस्क,, कानपुर,, हल्द्वानी,, प्रख्यात योगाचार्यो ने साधकों को अभिभूत किया
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: परमार्थ निकेतन में योग महोत्सव के पहले दिन साधकों को विभिन्न योग की जानकारी
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: परमार्थ निकेतन में योग महोत्सव के पहले दिन साधकों को विभिन्न योग की जानकारी देते हुए भारतीय दर्शन के बारे में बताया गया।
परमार्थ में पहले दिन की शुरुआत कैलिफोर्निया से आए सुखमंदिर सिंह खालसा की ओर से चेतना के क्षेत्र में प्रदर्शन, लांस एंजलिस के क्रिश मिगलिनो द्वारा ध्यान साधना से की गई। साध्वी आभा सरस्वती ने पारंपरिक हठ योग, पद्मश्री भारत भूषण ने सूर्य देव का अभिवादन, कैलिफोर्निया से आई चांदनी मिगलिनो ने ध्यान, मां ज्ञान सुबिरा व ब्रेन सिद्धार्थ एंगल ने कई क्रियाओं का अभ्यास कराया। गंगा तट पर योग के संयोग सत्र में गुरुमुख कौर खालसा, योगी टोमी रोजेन, एचएस अरुण, आनंद मेहरोत्रा योगी विश्वकेतु ने योग का प्रदर्शन किया। सांध्यकालीन गंगा आरती के बाद अनीता बाबू एवं उनके साथियों ने ओडिशी नृत्यशाला का आयोजन किया। उन्होंने महाकाली स्तुति का प्रदर्शन किया। संस्कृति विभाग के लोक कलाकार दीवान सिंह जौनसारी के नेतृत्व में पहुंचे कलाकारों ने रणसिंघा, ढोल व दमाऊ से विदेशी साधकों का स्वागत किया। योग महोत्सव की निदेशक साध्वी भगवती सरस्वती ने बताया कि महोत्सव में 55 देशों से 900 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल हुए हैं।