बाहरी मंडियों के कूड़े की भी खाद बनाएगी मंडी
जागरण संवाददाता, देहरादून: मंडी समिति अब शहर की अन्य मंडियों के जैविक कूड़े की भी खाद बनाएगी। शुक्रवा
जागरण संवाददाता, देहरादून: मंडी समिति अब शहर की अन्य मंडियों के जैविक कूड़े की भी खाद बनाएगी। शुक्रवार को मंडी समिति व नगर निगम एमएनए के बीच हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। मंडी समिति ने शहर की तीन मंडियों का जैविक कूड़ा देने के लिए नगर निगम से आग्रह किया है।
शुक्रवार को मंडी समिति में आयोजित बैठक में मंडी समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि फिलहाल मंडी समिति मंडी के जैविक कूड़े का करीब तीन से चार मीट्रिक टन जैविक खाद आए दिन बना रहा है। लेकिन, मंडी का लक्ष्य 10 मीट्रिक टन प्रतिदिन के हिसाब से जैविक खाद बनाना है। इस दौरान उन्होंने एमएनए हरक सिंह रावत से मोती बाजार, तहसील चौक व धर्मपुर की मंडियों का जैविक कूड़ा मंडी समिति को देने को कहा। बताया कि अब मंडी समिति गांव-गांव में शिविर लगाकर किसानों को इस जैविक खाद के फायदे बताकर इसका प्रचार-प्रसार करेगी। इस दौरान मंडी ने नगर निगम से जैविक कूड़ा डालने के लिए दो बड़े कूड़ेदान देने की मांग की। साथ मंडी व्यापारियों को जैविक कूड़ा अलग व बाकी कूड़े को अलग रखने के निर्देश दिए। एमएनए ने दो जल्द दो कूड़ेदान मंडी समिति को देने का आश्वासन दिया है।