ओवरलोड वाहनों पर चला प्रशासन का डंडा
संवाद सूत्र, रायवाला: ओवरलोड वाहन दिन भर हाईवे पर दौड़ रहे हैं। सबसे ज्यादा मुसीबत का सबब गन्ने से भर
संवाद सूत्र, रायवाला: ओवरलोड वाहन दिन भर हाईवे पर दौड़ रहे हैं। सबसे ज्यादा मुसीबत का सबब गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक बन रहे हैं। सड़क पर गिर रहे गन्ने पर फिसलने से रोजाना दुर्घटनाएं हो रही है। जन सरोकारों के प्रति सजग दैनिक जागरण ने जब इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो प्रशासन की नींद टूटी। बेलगाम होकर सड़क पर दौड़ रहे ऐसे वाहनों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार ट्रक सीज किए।
ओवरलोड वाहन हाइवे पर बेलगाम दौड रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या गन्ने से भरे ट्रकों की है। रायवाला में कम ऊंचाई वाले रेलवे अंडर ब्रिज पर अक्सर ऐसे ओवरलोड वाहन फंस जाते हैं। इन वाहनों से अक्सर सामान सड़क पर गिर जाता है। सड़क पर गिर रहा गन्ना राहगीरों के लिए दिक्कत पैदा कर रहा है। इसके ऊपर से आने वाले वाहन फिसल जाते हैं और संतुलन बिगड़ने से हादसा हो जाता है। हाईवे पर यह स्थिति हर रोज बन रही है। इस खबर को दैनिक जागरण ने अपने रविवार के अंक में 'हादसों से भी सबक नहीं ले रहा प्रशासन' शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस सजग हुई और रविवार को सड़क पर चेकिंग अभियान चलाया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि ओवरलोड वाहनों पर परिवहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई और गन्ने से भरे ऐसे चार ट्रक सीज किए गए हैं। उन्होने कहा कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।