संक्षिप्त समाचार
कांग्रेसी नेत्री के निधन पर शोक देहरादून: मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर
कांग्रेसी नेत्री के निधन पर शोक
देहरादून: मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने ऋषिकेश की कांग्रेसी नेत्री पूनम उनियाल के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। वहीं, मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी आनंद बहुगुणा और प्रदेश कांग्रेस के मुख्य समन्वयक जोत सिंह गुनसोला ने दिवंगत नेत्री के आवास जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कैंट क्षेत्र के लिए पांच करोड़ की सड़कें मंजूर
देहरादून: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के लिए पांच करोड़ रुपये की सड़कें मंजूर की हैं। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि इसके लिए प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मंजूर हो गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि जल्द ही इनका कार्य शुरू हो जाएगा।