शिक्षा आचार्य की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
जागरण संवाददाता, देहरादून: शिक्षा मित्रों में समायोजन की एक सूत्रीय मांग को लेकर करीब तीन साल से धरन
जागरण संवाददाता, देहरादून: शिक्षा मित्रों में समायोजन की एक सूत्रीय मांग को लेकर करीब तीन साल से धरने पर बैठे शिक्षा आचार्यो और अनुदेशकों में से एक की हालत सोमवार को अचानक बिगड़ गई। साथियों ने उन्हें कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
शिक्षा आचार्य/अनुदेशक प्राथमिक और उच्च प्राथमिक संगठन का धरना सोमवार को 928वें दिन भी जारी रहा। लंबे समय से धरने पर बैठे हुए शिक्षा आचार्यो मे से एक प्रह्लाद राम निवासी ग्राम सैंणराथी ब्लॉक मुनस्यारी, जिला पिथौरागढ की अचानक हालत बिगड़ गई। स्थिति बिगड़ने पर साथियों ने उन्हें कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि आए दिन ठंड के कारण धरने पर बैठे शिक्षा आचार्यो की स्थिति गंभीर हो रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की कैबिनेट ने 28 फरवरी को इस समायोजन पर सहमति दे दी थी। लेकिन 10 माह बीतने के बाद भी इसका शासनादेश जारी नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती साथी मानसिक और शारीरिक रूप से गंभीर स्थिति में है। धरने पर बैठने वालों में खेम सिह, दौलत सिह, परवींद्र आदि शामिल थे।