हल्द्वानी कांड को लेकर राज्यपाल से मिलेगी भाजपा
राज्य ब्यूरो, देहरादून: भारतीय जनता पार्टी हल्द्वानी में मासूम बच्ची के दुष्कर्म व हत्या के मामले मे
राज्य ब्यूरो, देहरादून: भारतीय जनता पार्टी हल्द्वानी में मासूम बच्ची के दुष्कर्म व हत्या के मामले में शुक्रवार को राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी से मुलाकात करेगी। साथ ही, पार्टी ने समूचे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन की भी चेतावनी दी है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि इस जघन्य वारदात के कई दिन बाद भी सरकार हत्यारों का पता नहीं लगा सकी है। राज्यपाल डा. कुरैशी से मुलाकात कर हत्यारों को पकड़ने के लिए सरकार को निर्देश देने की मांग की जाएगी। जल्द ही हत्यारे नहीं पकड़े गए, तो पार्टी पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरे प्रदेश में पीड़िता की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकालेगा। साथ ही, शनिवार को महिला मोर्चा द्वारा पूरे राज्य में कैंडल मार्च निकाला जाएगा।