संक्षिप्त समाचार
दीपावली की शुभकामनाएं देहरादून: नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी से रा
दीपावली की शुभकामनाएं
देहरादून: नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी से राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप और आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विजय सारस्वत ने मुलाकात की। इस दौरान इन्होंने राज्यपाल को धनतेरस व दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री से की भेंट
देहरादून: नागरिक सुरक्षा संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात की और संगठन की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने संगठन के कार्यो की सराहना की और अपेक्षा की कि संगठन अधिक सक्रियता से कार्य करेगा। उन्होंने संगठन की समस्याओं के निस्तारण का भी आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य वार्डन चंद्रगुप्त विक्रम, उपनियंत्रक सीए बोथ्याल व उप मुख्य वार्डन सतीश अग्रवाल आदि शामिल थे।