पुण्यतिथि पर रामचरितमानस का अखंड पाठ
ऋषिकेश: गीता आश्रम इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी वेदव्यासानंद सरस्वती की 22वीं पुण्यतिथि पर रामचरितमानस का अखंड पाठ आयोजित किया गया।
गीता आश्रम में गुरुवार को सुबह नौ बजे रामचरितमानस के अखंड पाठ का शुभारंभ किया गया। इस दौरान संत समागम में देश विदेश से पहुंचे महात्मा व संत समाज ने ब्रह्मालीन स्वामी वेदव्यासनंद सरस्वती को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। इस दौरान आश्रम के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती ने कहा कि स्वामी वेद व्यासानंद ब्रह्माज्ञानी संत थे और उन्होंने हमेशा एक योगी की भांति कर्म को प्रधानाता देते हुए गीता के अमर संदेश को विश्व भर में फैलाया है। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाष चुघ, ट्रस्टी कृष्णधर मिश्र, प्रबंधक ललित मोहन सिंह, भानुमित्र शर्मा, चंद्रमित्र शुक्ल आदि उपस्थित थे।