टनकपुर में बाघ ने महिला को बनाया निवाला, दहशत
चंपावत जिले के टनकपुर में दियुरि के जंगल में बाघ ने एक बार फिर महिला को अपना शिकार बनाया है। इससे गांव में दहशत बनी हुई है।
चंपावत, [जेएनएन]: टनकपुर स्थित दियुरि के जंगल में बाघ ने एक बार फिर महिला को अपना शिकार बनाया है। महिला का शव मिल गया है। वनविभाग ने पोस्ट मार्टम को भेज दिया है। घटना के बाद इलाके में दहशत है।
बीते सोमवार की शाम राधा देवी (45 वर्ष) पत्नी धन सिंह निवासी आमबाग पास ही दियुरि के जंगल में चारा लेने गयी थी। उसके बाद से वह घर नहीं लौटी। रात होने पर घर वालों को चिंता हुई। उन्होंने आस पास सभी जगह तलाश किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
कोई अनहोनी की आशंका को देखते हुए परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस व गांववालों ने जंगल में उसकी खोजबीन की। घर से 300 मीटर दुरी पर जंगल में महिला का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वन विभाग के अधिकारीयों के अनुसार महिला को बाघ ने अपना शिकार बनाया है।
मृतका का पति धन सिंह वनविभाग में बीट वॉचर है।
पिछले एक महीने में बाघ दो महिलाओं को अपना शिकार बना चूका है। इससे पहले इसी जंगल में महिला किशना (40 वर्ष) को बाघ ने अपना शिकार बनाया।
घटना के बाद वन विभाग ने जंगल में बाघ को पकड़ने के लिए छह सीसीटीवी कैमरे लगाये है। पिंजरा भी हल्द्वानी से लाया गया है। बाघ के आतंक से लोग डरे सहमे है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी आरएस रौतेला ने बताया की वनविभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। पुरे मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: बाघ की दहाड़ से सहमा टनकपुर, पानी पिया और भाग गया जंगल
यह भी पढ़ें: गेंहू की कटाई कर रहे ग्रामीणों पर बाघ का हमला, दो घायल