सूअर के हमले से युवक घायल
लोहाघाट : बाराकोट के चौमेल क्षेत्र में सूअर ने युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। उपचार के लिए भर्ती
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Feb 2017 05:49 PM (IST)Updated: Sat, 25 Feb 2017 05:49 PM (IST)
लोहाघाट : बाराकोट के चौमेल क्षेत्र में सूअर ने युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। उपचार के लिए भर्ती युवक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। चौमेल मऊ निवासी गणेश सिंह भंडारी (43) पुत्र दान सिंह भंडारी शनिवार सुबह अपने गाय बैलों को चारा चुगाने पास के जंगल में गया हुआ था। इतने में जंगली सुअर ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। निजी वाहन से घायल युवक को सीएससी लोहाघाट में भर्ती कराया गया। उसकी कमर व जांघ में टांके लगे हुए है। डॉ.अजय ने बताया कि युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ग्रामप्रधान उमेद सिंह, सुंदर सिंह, उमेद आदि ग्रामीणों ने वन विभाग को घटना की सूचना देकर मुआवजा देने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें