Move to Jagran APP

तेंदुए का तीन महिलाओं पर हमला, एक को घसीटते हुए ले गया

घास काटने गई तीन महिलाओं पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया। दो ने तो भागकर अपनी जान बचाई। लेकिन एक को मारकर तेंदुआ अपने साथ ले गया।

By Gaurav KalaEdited By: Published: Sun, 26 Feb 2017 02:41 PM (IST)Updated: Mon, 27 Feb 2017 06:40 AM (IST)
तेंदुए का तीन महिलाओं पर हमला, एक को घसीटते हुए ले गया
तेंदुए का तीन महिलाओं पर हमला, एक को घसीटते हुए ले गया

चंपावत, [जेएनएन]: चंपावत जिले ककराली गेट के पास के जंगल में पशुओं को घास चराने गई महिला को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। दो महिलाएं बमुश्किल जंगल से जान बचाकर भागी। तेंदुए के डर से ग्रामीण भयभीत है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब दस बजे सुनीता देवी (55 वर्ष) पत्नी किशन राम निवासी बोरागोठ अपनी दो साथियों गायत्री देवी व नीरा देवी के साथ द्वान बीट कक्ष संख्या 1 बी के पास जंगल में पशुओं को चरा रही थी। तभी अचानक तेंदुए ने सुनीता देवी पर हमला कर दिया। वह उसे जंगल काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। तेंदुए को देख भयभीत दोनों साथी भाग खड़ी हुई। आस-पास के लोगों को घटना की सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें: तेंदुए और भालू के हमले में दो महिलाएं घायल, अस्पताल में भर्ती

घटना स्थल से 150 मीटर दूरी पर महिला सुनीता खून से लथपथ थी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व वनविभाग की टीम ने महिला को चिकित्सालय लाए। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: टिहरी के कस्तल गांव में तेंदुए का आतंक, दहशत में ग्रामीण

यह भी पढ़ें: शाम ढलते ही गायब हुआ दो मकान के बीच फंसा तेंदुआ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.