चंपावत में अंतरराष्ट्रीय एंगलिंग प्रतियोगिता में मिली गोल्डन महाशीर
भारत नेपाल सीमा पर पांच नदियों के संगम स्थल पंचेश्वर में अंतरराष्ट्रीय एंगलिंग प्रतियोगिता का सोमवार को शुभारंभ हुआ।
चंपावत, [जेएनएन]: भारत नेपाल सीमा पर पांच नदियों के संगम स्थल पंचेश्वर में अंतरराष्ट्रीय एंगलिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। चम्पावत क्षेत्र के विधायक व संसदीय सचिव हेमेश खर्कवाल ने महाकाली नदी में एंगलिंग राड डालकर किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने पर्यटन विकास मंत्रालय व केएमवीएन के माध्यम से प्रतियोगिता का आयोजन कर इस पावन भूमि को विश्व मानचित्र में विशिष्ट स्थान दिलाने का प्रयास किया है। देश विदेश के एंगुलरों व पर्यटकों के आने से क्षेत्र को विशेष पहचान मिलेगी।
पर्यटकों के अच्छी तादाद में आने से क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा। तब काली नदी में महासीर मछली का अवैध शिकार करने वाले लोग मछली के संरक्षण का कार्य करेंगे। क्योंकि उन्हें मछली का शिकार करने से अधिक आय पर्यटकों के क्षेत्र में आने से होगा।विधायक ने सरकार की ओर से देश विदेश से आए एंगुलरों का स्वागत किया। उन्होंने शीत जल मत्स्यकी अनुसंधान केंद्र भीमताल से लाए गए स्नो ट्राउड व गोल्डन महासीर मछली के एक हजार बीज भी काली नदी में छोड़े।
पढ़ें:-नैनीताल बना अंडर-19 राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का चैंपियन
एंगलिंग करने आए पूर्व नौसेना प्रमुख डीके जोशी ने कहा कि पंचेश्वर के बारे में उन्होंने जितना सुना था ये क्षेत्र उससे कहीं ज्यादा खूबसूरत व सकून प्रदान करने वाला है। उन्होंने कहा जलीय जीवों को एंगलिंग से नुकसान नहीं पहुंचता। दवाओं व कारतूसों से होने वाले से शिकार से जलीय जीवों को अत्यधिक नुकसान पहुंचता है। लोगों को इस संबंध में जागरूक किए जाने की जरूरत है। एंगलिंग के लिए पंचेश्वर विश्वभर के अन्य स्थानों में सर्वोच्च है।
पढ़ें: सहरन, जसपाल और ऋषि ने बॉक्सिंग मुकाबले जीत कर अगले दौर में किया प्रवेश
रानीखेत के एंगुलर एरिक पॉल ने कहा कि एंगलिंग एक तरह का ध्यान है। इससे आत्मिक अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि गोल्डन महासीर मछली के लिए पंचेश्वर विश्व में विशिष्ट स्थान रखता है। ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता ने कहा कि अंतराष्ट्रीय एंगलिंग प्रतियोगिता से पंचेश्वर को विश्व मानचित्र में अगल स्थान मिलेगा।
पढ़ें-टिहरी झील के हजारों फीट ऊपर हवा में उड़ान भरेंगे खतरों के खिलाड़ी
केएमवीएन के जीएम टीएस मर्तोलिया ने आयोजन के संबंध में जानकारी दी। संचालन अशोक पांडेय ने किया। इस दौरान एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओंकार धौनी, विपिन जोशी, सुधीर शाह, राजू गड़कोटी, मैजेस्टिक जर्नी के पीयूष जोशी, महिराज सिंह समेत तमाम अधिकारी कर्मचारी व क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
पढ़ें:-यहां नदी में मलबा आने से बनी झील, अब पर्यटक उठा रहे राफ्टिंग का मजा