शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, जब बच्चे को दिया जन्म तो अपनाने से मुकरा
पति से अलग होकर मायके में रह रही महिला से एक युवक ने दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करता रहा। जब महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया तो वह यकायक अपनाने से मुुकर गया।
चम्पावत, [जेएनएन]: शादी के बाद पति से अलग होकर मायके में रह रही महिला से एक युवक ने दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करता रहा। जब महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया तो आरोपी ने अपनाने से इंकार कर दिया। महिला अब इंसाफ मांग रही है।
यह सनसनीखेज मामला उत्तराखंड के चंपावत जनपद का है। नगर की एक युवती का पिछले साल उप्र के बरेली में विवाह हुआ था। कुछ माह बाद महिला अपने पति से अलग होकर मायके आ गई।
पढ़ें: मदद के नाम पर महिला को दी लिफ्ट, फिर रिवाल्वर की नोक पर किया दुष्कर्म
इस दौरान मायके के पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण किया। पिछले महिने महिला ने एक संतान को जन्म दिया। तब जिला अस्पताल में खासा हंगामा हुआ था।
पढ़ें: शादी के बहाने जंगल बुलाकर प्रेमिका पर जानलेवा हमला, रोते-रोते नंगे पांव पहुंची थाने
महिला का कहना था कि प्रेमी पहले शादी को तैयार होगा तब वह प्रसव कराएगी। तब पुलिस ने बीच बचाव कर मामला निपटा दिया था। बाद में युवक ने महिला और उसकी संतान को अपनाने से इनकार कर दिया।
पढ़ें: पति और जीजा संग महिला ने पी शराब, नशा चढ़ा तो लगे बहकने; फिर...
कोतवाल एचएस फिरमाल ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी नगर पालिका के ड्राइवर मनोज कुमार के खिलाफ बुधवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 व 366 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
पढ़ें: दो शिक्षकों ने छात्र की मां से की छेड़छाड़, विरोध किया तो लगे मारने