Move to Jagran APP

व्यापारियों हितों की रक्षा को रहें सजग : गोयल

संवाद सहयोगी, चम्पावत : व्यापार संघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम समारोहपूर्वक हुआ। मुख्य अतिथ

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jul 2017 05:22 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jul 2017 05:22 PM (IST)
व्यापारियों हितों की रक्षा को रहें सजग : गोयल
व्यापारियों हितों की रक्षा को रहें सजग : गोयल

संवाद सहयोगी, चम्पावत : व्यापार संघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम समारोहपूर्वक हुआ। मुख्य अतिथि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनिल गोयल ने शपथ दिलाते हुए व्यापारी हितों की रक्षा को सजग रहने का आह्वान किया।

loksabha election banner

गोरलचौड़ मैदान स्थित वन पंचायत सभागार में व्यापार संघ के शपथ ग्रहण समारोह का आगाज दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि सहित डीएम डॉ. अहमद इकबाल, एसपी रामचंद्र राजगुरु, उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री नवीन चंद्र वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश चंद्र जोशी, उधमसिंह नगर जिलाध्यक्ष राजेश बसंल, नैनीताल जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडेय ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा की अध्यक्षता में आहूत समारोह में चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एनडी गड़कोटी ने प्रस्तावना रखी। प्रदेश अध्यक्ष गोयल ने नवनिर्वाचित व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, सचिव नवल जोशी, उपसचिव चंचल सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष मुकेश गिरी बाबा को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रदेश अध्यक्ष ने जीएसटी को लेकर व्यापारियों को विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में द्वाराहाट के भाजपा विधायक महेश नेगी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, वरिष्ठ नागरिक अमरनाथ वर्मा, श्याम पांडेय, नारायण राम, व्यापारी कमलेश राय, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, भगवत शरण राय, भीम सिंह तड़ागी, शंकर तड़ागी, विक्की चौधरी, नंदन तड़ागी, मयूख चौधरी, विजय वर्मा, राजेंद्र महर, नरेश जोशी, राजेश उप्रेती सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे। लोक गायक सुरेश राजन, ज्योति राजन ने प्रस्तुति दी। संचालन राजेंद्र गहतोड़ी ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.