घर में घुसे घोड़ा पछाड़ सांप को पकड़ा
संवाद सूत्र, टनकपुर : गाव ककरालीगेट के एक घर में घोड़ा पछाड़ सांप के घुस जाने से अफरा-तफरी मच गई। ग
संवाद सूत्र, टनकपुर : गाव ककरालीगेट के एक घर में घोड़ा पछाड़ सांप के घुस जाने से अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर शारदा वन विभाग की टीम गांव में पहुंची।
सांप पकड़ने में माहिर वन विभाग के कर्मचारी विजय वेंशन ने ग्रामीण धन सिंह के घर में घुसे सांप को धर दबोचा। बाद में उसे वन विभाग की टीम ने घने जंगल में छोड़ दिया। रेंजर ख्याली राम आर्य ने बताया कि विजय को सांप पकड़ने में महारत हासिल है। यह कला उसने टीवी के डिस्कवरी चैनल से सीखी है। पहले वह छोटे-छोटे सांप पकड़ा करता था। बाद में उसने खतरनाक सापों को पकड़ना शुरू किया। उन्होंने बताया कि वन विभाग ने विजय को प्रशिक्षण दिलाकर सांप पकड़ने की किट भी उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि यदि आसपास किसी को सांप दिखाई दे तो वह विजय के मोबाइल 7500251519 पर संपर्क कर सकते हैं।