समता के जरिये दिखाया अनुशासन
संवाद सहयोगी, चम्पावत : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर चम्पावत नगर में लगने वाली शाखाओं का वार्षिक
संवाद सहयोगी, चम्पावत : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर चम्पावत नगर में लगने वाली शाखाओं का वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमें स्वयंसेवकों ने प्रदर्शन किया।
नगर में लगने वाली माधव, देवरस, महादेव, विवेकानंद शाखा में वार्षिकोत्सव मनाया गया। नगर प्रचार प्रमुख दीपक जोशी ने बताया कि नगर की चारों बस्तियों में आयोजित शाखाओं के वार्षिकोत्सव में स्वयंसेवकों ने नियुद्ध, दंड, व्यायाम, योग व आसन के माध्यम से शारीरिक प्रदर्शन किया और साथ ही समता के माध्यम से अनुशासन की झलक दिखाई। देवरस शाखा में नगर कार्यवाह हीराबल्लभ उप्रेती, विवेकानंद शाखा में नगर शारीरिक प्रमुख गंगा बिष्ट, महादेव शाखा में चंद्रशेखर जोशी, माधव शाखा में सुरेश जोशी ने मार्गदर्शन किया। नगर कार्यवाह ने बताया कि प्रभात शाखाओं का वार्षिकोत्सव भी इसी प्रकार आयोजित किया जाएगा। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में हर्ष तड़ागी, ललित कलौनी, सुमन जोशी, अंकित खर्कवाल, प्रेम बल्लभ भट्ट, उमेश सोराड़ी, निर्मल तड़ागी, सुमित, जीवन सहित तमाम स्वयंसेवक मौजूद रहे।