किसान हितों के लिए होगा काम
टनकपुर: किसान मजदूर संघर्ष समिति यूनियन ने पंचायत घर में विधायक कैलाश गहतोड़ी का स्वागत किया। समि
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 05:35 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 05:35 PM (IST)
टनकपुर: किसान मजदूर संघर्ष समिति यूनियन ने पंचायत घर में विधायक कैलाश गहतोड़ी का स्वागत किया। समिति ने मौके पर विधायक से सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ, उद्योग रजिस्ट्रेशन में हो रही देरी व लापरवाही को ठीक करने, न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये प्रतिदिन देने, किसानों से आनाज, धान, गन्ना, गेहूं की खरीद न्यूनतम सरकारी मूल्य पर किए जाने सहित कई समस्याओं के समाधान की मांग की। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष चन्द्रशेखर जोशी, देवी दत्त जोशी,उर्मिला चंद, हरिओम सेठी, नवीन बिष्ट, आमबाग प्रधान पुष्पा विश्वकर्मा, हरीश राजा, नीतू गोस्वामी, कान्ती बल्लभ जोशी, हरिओम सेठी, ममता पंत, गिरीश चंद, दया किशन बिष्ट आदि लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें