बर्फबारी जैसा एहसास करा रहा पाला
जागरण संवाददाता, चम्पावत : पर्वतीय क्षेत्रों में दिन में चटक धूप तो रात में कड़ाके की ठंड हो रही है।
जागरण संवाददाता, चम्पावत : पर्वतीय क्षेत्रों में दिन में चटक धूप तो रात में कड़ाके की ठंड हो रही है। इन दिनों पड़ रहा पाला बर्फबारी का अहसास करा रहा है। सुबह-शाम कड़ाके की ठंड से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। चम्पावत का न्यूनतम पारा भी माइनस 1 तक पहुंच रहा है।
इन दिनों पहाड़ में सुबह-शाम जमकर पाला पड़ रहा है। मुख्यालय के छतार, फुलारागांव, लटोली आदि क्षेत्रों में तो पाले से बर्फबारी का अहसास हो रहा है। दिन में धूप निखरने से राहत के साथ ही मौसम में रंगत बनी हुई है। जिले का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम माइनस 1 डिग्री से. दर्ज किया गया। फिलहाल, मौसम में तब्दीली की संभावना नहीं है। अलबत्ता, सुबह-शाम पाले का क्रम जारी रहेगा।
फसलों को जला रहा पाला
पाला अधिक पड़ने से फसलों को नुकसान हो रहा है। खासकर हरी सब्जियों को। पाले से बचने के लिए अब काश्तकार फसलों को ढकने लगे हैं, जिनके पास खेती अधिक है उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है।
इनसेट -
चम्पावत का तापमान
अधिकतम - 17 डिग्री से.
न्यूनतम - माइनस 1