विज्ञान प्रदर्शनी व चित्रकला में अंकित प्रथम
संवाद सहयोगी, लोहाघाट: नगर से लगे जूहा फोर्ती में विद्यालय स्तरीय एक दिवसीय सपनों की उड़ान प्रतियोगित
By Edited By: Published: Sun, 04 Dec 2016 04:09 PM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2016 04:09 PM (IST)
संवाद सहयोगी, लोहाघाट: नगर से लगे जूहा फोर्ती में विद्यालय स्तरीय एक दिवसीय सपनों की उड़ान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़चढ़ प्रतिभाग किया गया।
इस दौरान आयोजित विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में अंकित, निखिल, गणित विज्ञान क्विज में निखिल पुनेठा, अभिषेक, चित्रकला में अंकित, पायल, कविता पाठ में पूजा बगौली, दीक्षा, दौड़ में दीक्षा, पूजा शर्मा, श्रुतलेख में पूजा दीक्षा, पूजा शर्मा क्रमश: पहले दूसरे स्थान पर रहे। प्रधानाध्यापक एलएस मेहता की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता में शिक्षाविद सुभाष बंधोप्ध्याय, हरीश उपाध्याय, ममता पुनेठा, मनीषा, निरंकारी मिशन के कैलाश उपाध्याय सहित कई लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें