Move to Jagran APP

भक्ति-रस से गुंजायमान चाराल क्षेत्र

संवाद सहयोगी, चम्पावत : मुख्यालय से सटे डडा बिष्ट गांव में दो दिनी अखंड रामायण शुरु हो गई है। जिससे

By Edited By: Published: Fri, 22 Jul 2016 07:51 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jul 2016 07:51 PM (IST)
भक्ति-रस से गुंजायमान चाराल क्षेत्र

संवाद सहयोगी, चम्पावत : मुख्यालय से सटे डडा बिष्ट गांव में दो दिनी अखंड रामायण शुरु हो गई है। जिससे चाराल क्षेत्र गुंजायमान बना हुआ है। यहां अखंड रामायण को 12 साल पूर्ण हो चुके हैं।

loksabha election banner

डडा बिष्ट स्थित भगवती मंदिर में शुक्रवार को पंडित सतीश जोशी के मंत्रोच्चारण के बीच पुरोहित दिनेश बिष्ट ने विभिन्न अनुष्ठान संपन्न किए और अखंड रामायण पाठ शुरु हुआ। अखंड रामायण से क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है और चाराल क्षेत्र भक्तिरस से गुंजायमान है। आयोजन में दिवान बोहरा, पूरन बिष्ट, दीपक बिष्ट, नवीन बोहरा, पवन बिष्ट, विनोद बिष्ट, दिनेश सिंह, किशोर बिष्ट, हरीश बोहरा, मनोज बिष्ट, कवींद्र नेगी, जीवन रावत आदि जुटे हैं। शनिवार को हवन यज्ञ के साथ एक बजे से भंडारा होगा। अखंड रामायण के 12 साल पूरे होने पर पारायण भी किया जाएगा।

----------

कपलेश्वर व डिप्टेश्वर में शिव महिमा का वर्णन

चम्पावत : जिला मुख्यालय से सटे कपलेश्वर व डिप्टेश्वर महादेव मंदिर में शिव पुराण की कथा से क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है। कपलेश्वर में कथावाचक रमेश पंत ने शिवजी के विभिन्न स्वरूपों का वर्णन करते हुए कहा कि कलियुग में नाम जाप से ही बेड़ा पार हो जाता है। इससे पूर्व पंडित भैरव दत्त जोशी ने मूलपाठ के साथ दैनिक अनुष्ठान संपन्न कराए। महंत महेश्वर भारती ने कहा कि शिव ही संसार के आधार हैं। इधर, डिप्टेश्वर में कथावाचक डॉ.तीर्थनारायण महाराज ने शिव-पार्वती विवाह के प्रसंगों का बखूबी वर्णन किया। संगीतमयी कथा से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। महंत इंद्रायण दास, पुरोहित दीपक कुलेठा, गिरीश कलौनी, यजमान बसंत पांडेय विभिन्न अनुष्ठान संपन्न करा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.