कीटनाशक युक्त हरी सब्जी खाने से दो जानवरों की मौत
संवाद सूत्र, बनबसा : सब्जी के खेत में डाले गए जहरीले कीटनाशक युक्त हरी सब्जी को खाने से दो जानवरों क
संवाद सूत्र, बनबसा : सब्जी के खेत में डाले गए जहरीले कीटनाशक युक्त हरी सब्जी को खाने से दो जानवरों की मौत हो गई। मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन ग्राम प्रधान के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
ग्राम प्रधान फागपुर गीता देवी ने बताया कि फागपुर निवासी गुरवचन सिंह से खेत में सब्जी उगाने के लिए वीरेंद्र पुत्र राम भरोसे ने ठेके पर लिया है। बीते रोज वीरेंद्र ने सब्जी को रोगों एवं कीटों से बचाव के लिए खेत में जहरीले कीटनाशक का छिड़काव किया था। शुक्रवार को गाव की ही सीमा देवी पत्नी स्व. विक्रम प्रसाद की एक गाय एवं सूरमा देवी पत्नी दीवानी राम की एक बछिया ने खेत में घुसकर कीटनाशक छिड़काव वाली सब्जी खा ली। इससे दोनों जानवरों की कुछ समय बाद मौत हो गई। जानवरों की मौत का पता लगने के बाद जानवरों के मालिक, प्रधान को साथ लेकर थाने पहुंचे। जहा पर वीरेंद्र द्वारा दोनों जानवरों के नुकसान की भरपाई करने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
--------
बाजार में बेची जाती है इस खेत की सब्जी
बनबसा : कीटनाशक युक्त हरी सब्जी खाने से फागपुर गाव में हुई दो जानवरों की मौत के बाद खेत में जहरीले कीटनाशकों के प्रयोग पर सवालिया निशान खड़े होने लगे हैं। जिस सब्जी में कीटनाशक का प्रयोग किया गया वही सब्जी बाजार में बेची जा रही है। जिसका उपयोग आम आदमी कर रहा है। इससे मनुष्य के शरीर पर भी निश्चित ही घातक प्रभाव होता होगा। इस घटना से यह साफ हो गया है कि अपने फायदे के लिए सब्जी उगाने वाले लोग घातक कीटनाशकों का प्रयोग कर आम आदमी की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा जोशी, हेमेंद्र रावत, उमेद सिंह नेगी, शकर लाल वर्मा, पुष्पा पांडे, हरीश उप्रेती ने प्रशासन से क्षेत्र में खेतों में डाले जा रहे घातक कीटनाशकों के प्रयोग पर रोक लगाने और इसकी जांच की मांग की है।