अमित शाह का पुतला फूंका
संवाद सहयोगी, चम्पावत : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के उत्तराखंड आगमन पर ग्रामीण क्षेत्र में भी
संवाद सहयोगी, चम्पावत : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के उत्तराखंड आगमन पर ग्रामीण क्षेत्र में भी कांग्रेसियों ने उनका पुतला फूंका। भाजपा पर उत्तराखंड में लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप मढ़ा।
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे अमोड़ी कस्बे में पानदेव भट्ट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमित शाह का पुतला फूंका। कहा कि भाजपा को उसकी करनी का जवाब जनता 2017 के विस चुनाव में देगी। पुतला फूंकने वालों में मदन राम, दीपक बोहरा, विजय राना, नवीन राम, भुवन भट्ट, पीतांबर, जीवन सिंह, ईश्वरी दत्त, दीपक नेगी, हरीश भट्ट शामिल रहे। बजौन में भी ग्रामीणों ने पुतला फूंक रोष जताया। इस मौके पर प्रधान भुवन भट्ट, नायला प्रधान जगदीश भट्ट, गोपाल दत्त, बचीराम भट्ट, दयाराम भट्ट, सरली देवी, चंद्रा देवी, ईश्वरी देवी, उमेदी देवी, डिकर देव, भगदेव भट्ट ने पुतला फूंका।