संविदा कर्मियों ने जताया आक्रोश
लोहाघाट: उत्तराखंड विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारियों ने बुधवार को बैठकआयोजित कर शासन-प्रशासन की नी
By Edited By: Published: Wed, 10 Feb 2016 05:24 PM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2016 05:24 PM (IST)
लोहाघाट: उत्तराखंड विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारियों ने बुधवार को बैठकआयोजित कर शासन-प्रशासन की नीतियों पर के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। बैठक में अध्यक्ष बालेंद्र बिष्ट व लक्ष्मण सिंह कंयाल ने कहा कि हैल्प सेल्फ कांटेक्ट समय रहते बंद नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जहां भी संविदा कर्मी अपनी सेवाएं दे रहे हैं, वहीं से सेल्फ कांटेक्ट के माध्यम से उन्हें हटाकर उनके पद पर नई नियुक्तियां हो रही है। साथ ही दस वर्ष से अधिक समय से कार्य करने के उपरांत भी उन्हें मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। बैठक में चारु ओझा, विक्रम भंडारी, चंदन नाथ, लक्ष्मण रावल, महेश पंत, जीवन बिष्ट आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें