सिंघल की अस्थियों पर अर्पित की पुष्पांजलि
बनबसा : विहिप को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने और ¨हदुओं को संगठित करने वाले विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध
बनबसा : विहिप को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने और ¨हदुओं को संगठित करने वाले विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल की अस्थिया शुक्रवार बनबसा पहुंचने पर बजरंग दल, विहिप कार्यकर्ता व ¨हदू लागों ने उस पर पुष्पांजलि अर्पित की। संगठन के केंद्रीय सहमंत्री स्नेहपाल के नेतृत्व में सिंघल की अस्थि कलश मीना बाजार पहुंचा। यहा एक सादे कार्यक्रम के तहत उनके अस्थि कलश पर पुष्पाजलि अर्पित उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद सिंघल की अस्थियों को कार्यकर्ता नेपाल ले गए। इस मौके पर विभाग उपाध्यक्ष किशन सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष शिव नारायण साहू, बजरंग दल के जिला संयोजक कमलेश चंद, सहसंयोजक मनोज कश्यप, संतोष कश्यप, किशन कश्यप, मनीष कश्यप, रंजीत कश्यप, अंकित पांडे, नरेश सिंह, पंकज चंद, जुगल पारिख, विवेक कश्यप, राहुल वर्मा आदि मौजूद थे।