मिशन 2017 के चुनाव के लिए जुटें कार्यकर्ता
संवाद सूत्र, टनकपुर : पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंले कार्यकर
संवाद सूत्र, टनकपुर : पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंले कार्यकर्ताओं से 2017 में होने वाले विधान सभा चुनाव में सफलता के लिए एकजुटता के साथ जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि हरीश रावत की अगुवाई में प्रदेश में कांग्रेस परचम लहराएगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा के पास मुख्यमंत्री का कोई चेहरा साफ नही हुआ है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे संसदीय सचिव व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार की नीतियों व विकास कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। बैठक में मंडी समिति अध्यक्ष हरीश भट्ट, पूर्व प्रधान निर्मला मौनी, सभासद देवेंद्र सिंह, सुरेश खर्कवाल, अनिल प्रसाद सिन्हा, लक्ष्मण सिंह पाटनी, अमित भट्ट, फैसल सिद्दीकी, अनिल चौधरी, खालिद अंजुम, ईश्वरी राम, बसंत राय, नवीन बोहरा, गजेन्द्र पाल, समपत, सज्जाद असंारी आदि मौजूद थे।