भाजपाइयों ने फूंका सीएम रावत का पुतला
जागरण संवाददाता, लोहाघाट : क्षेत्रीय विधायक पूरन सिंह फत्र्याल समेत 45 लोगों को प्रशासन द्वारा जेल भ
जागरण संवाददाता, लोहाघाट : क्षेत्रीय विधायक पूरन सिंह फत्र्याल समेत 45 लोगों को प्रशासन द्वारा जेल भेजे जाने बाद भड़के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम रावत के पुतले को आग के हवाले किया गया। विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भाजपा मंडल अध्यक्ष जीवन गहतोड़ी के नेतृत्व में स्व. कालू सिंह माहरा चौराहे पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि रावत सरकार की मनमानी से ही भाजपा कार्यकर्ताओं को जिला पंचायत प्रकरण में झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीएम रावत व राज्य सरकार के पुतले के साथ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की गई। बाद में कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए पुतले को आग के हवाले किया गया। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष आनंद राय, दीपक जोशी, नवीन बोहरा, सुंदर लुठी, शत्रुधन कोठारी, महेन्द्र अधिकारी, जीवन राम, महेश बोहरा, गिरीश महरा, नानी महरा, उमेश पुनेठा, जिपं सदस्य सुषमा फत्र्याल, शांति कोठारी, किरन पंगरिया समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।