Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही सरकार

जागरण संवाददाता, चम्पावत: भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली ने कहा है कि प्रदेश सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं

By Edited By: Published: Sun, 26 Jul 2015 10:09 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2015 10:09 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही सरकार

जागरण संवाददाता, चम्पावत: भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली ने कहा है कि प्रदेश सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। उनका मनोबल तोड़ने के लिए झूठे मुकदमे लादे जा रहे हैं। जिला पंचायत चुनाव के वक्त वह न्याय मांग रहे थे, तो उन पर ही झूठे मुकदमे लगा दिए। न्यायपालिका का सम्मान करते हुए जल्द ही सभी 49 लोग सामूहिक गिरफ्तारी देंगे।

loksabha election banner

'जागरण' से वार्ता करते हुए बगौली ने कहा कि चुनाव के दौरान जिला पंचायत सदस्य मीना देवी को कब्जे में रखने वालों के खिलाफ तो पुलिस प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की। उल्टा सदस्य की बरामदगी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे भाजपा नेताओं पर झूठे मुकदमे लाद दिए गए। आरोप लगाया कि यह काम पुलिस ने सरकार के इशारे पर किया। भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। सरकार कुछ भी कर ले भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं टूटने वाला है। पार्टी इस मुद्दे को छोड़ेगी नहीं और सड़क से संसद तक आवाज बुलंद करेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता न्यायपालिका का सम्मान करता है। इसीलिए जल्द ही आरोपी बनाए गए सभी 49 कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक गिरफ्तारी दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संयम व शांति बनाए रखने की अपील की है। बगौली ने कहा कि प्रदेश सरकार के संरक्षण में खनन व शराब कारोबारी तथा भ्रष्टाचारी चांदी काट रहे हैं। न्याय की मांग करने वालों का उत्पीड़न हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.