खाई में गिरी जीप, चालक की मौत
लोहाघाट : लगभग 60 किमी दूर पाटी विकास खंड के मंटांडे गांव के पास हल्द्वानी से आ रही बुलेरो जीप के 5
लोहाघाट : लगभग 60 किमी दूर पाटी विकास खंड के मंटांडे गांव के पास हल्द्वानी से आ रही बुलेरो जीप के 500 मीटर गहरी खाई में गिरने चालक की मौत हो गई। साथ ही दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए प्राइवेट वाहन से हल्द्वानी ले जाया गया है। इस घटना से गांव में होली के रंग फीका हो गया।
वृहस्पतिवार की दोपहर जीप दुर्घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग घटना स्थल पहुंच गए। गहरी खाई से घायलों को किसी तरह बाहर निकाला गया। जीप चालक निर्मल जोशी (30) देवीदत्त जोशी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। घायल प्रमोद सिंह (37) पुत्र मदन सिंह निवासी मंटांडे, लक्ष्मण सिंह (55) निवासी किमस्वाड को प्राइवेट वाहन से हल्द्वानी भेजा गया। गांव के एनडी उप्रेती द्वारा पाटी के उपजिलाधिकारी आशोक जोशी को घटना की सूचना दी गई। जीप में सवार कुछ यात्रियों के घटना से पूर्व उतरने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। देर शाम समाचार लिखे जाने तक राजस्व विभाग का कोई भी अधिकारी कर्मचारी घटना स्थल पर नहीं पहुंचा था। ग्रामीण चालक का शव लेकर मौके पर ही जमे हुए हैं। इस घटना से गांव में होली के रंग में भंग पड़ गया है।