मजदूर खाई में गिरा, ठंड से मौत
लोहाघाट : बारात से लौटते वक्त एक मजदूर खाई में गिर गया। रात भर ठंड में पड़े रहने से उसकी मौत हो गई। क
By Edited By: Published: Tue, 16 Dec 2014 10:09 PM (IST)Updated: Tue, 16 Dec 2014 10:09 PM (IST)
लोहाघाट : बारात से लौटते वक्त एक मजदूर खाई में गिर गया। रात भर ठंड में पड़े रहने से उसकी मौत हो गई। किमतोली निवासी अमर सिंह (50) पुत्र डिकर सिंह मजदूरी करता था। रविवार को वह पास के ही गांव में बरात में मजदूरी करने गया था। देर शाम घर लौटते समय खालगड़ा के समीप उसका पैर फिसल गया और वह सड़क के नीचे खाई में जा गिरा। अकेले होने की वजह से घटना का किसी को पता नहीं चला। भारी बरसात व बर्फबारी के बीच वह वहीं पड़ा रहा। ठंड से रात में उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह एक ग्रामीण ने उसको पड़ा देखा तो आसपास के लोगों की मदद से उसका शव निकाला जा सका। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर मृतक के शव का पंचेश्वर घाट में अंतिम संस्कार कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें