बूथ स्तर पर कम से कम सौ सदस्य
चम्पावत : भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रकाश पंत ने जिले में सदस्यता अभियान का आगाज करते हुए पार्टी पदाधि
चम्पावत : भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रकाश पंत ने जिले में सदस्यता अभियान का आगाज करते हुए पार्टी पदाधिकारियों से बूथ स्तर पर कम से कम सौ सदस्य बनाने को कहा। उन्होंने ऑन लाइन सदस्य बनाने पर भी जोर दिया।
जिला कार्यालय में पंत ने पार्टी पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान की बारीकियां समझाते हुए कहा कि बूथ स्तर पर न्यूनतम सौ प्राथमिक सदस्य बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करें। ग्राम स्तर पर जाकर लोगों को ऑनलाइन सदस्य बनने के लिए प्रेरित करने को भी कहा। जिले में 40 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखते हुए उसे पूरा करने के लिए भी प्रेरित किया।
जिलाध्यक्ष सुभाष बगोली की अध्यक्षता व महामंत्री गोविंद सामंत के संचालन में हुई बैठक में पूर्व विधायक केसी पुनेठा, वरिष्ठ नेता हयात सिंह महरा, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा जोशी ने कार्यकर्ताओं से 31 मार्च 2015 तक लक्ष्य प्राप्ति के लिए गांव-गांव भ्रमण करने का आह्वान किया। बैठक में पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, ब्लाक प्रमुख निर्मल माहरा, नगर अध्यक्ष राजेश उप्रेती, मंडल अध्यक्ष मुकेश कलखुड़िया, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, मुकेश महराना, हरीश पांडेय, एनडी गड़कोटी, हिमेश कलखुड़िया, भुवन गहतोड़ी, नीलम गड़कोटी, भीम रजवार, कमल पंत, अमजद हुसैन, रामदत्त जोशी, पुष्पा पांडेय, दिनेश प्रजापति, ललित कुंवर आदि मौजूद रहे।
===इनसेट===
मंडल प्रभारी मनोनीत किए
चम्पावत : भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रकाश पंत ने जिले में 40 हजार सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य देते हुए मंडल प्रभारी भी मनोनीत किए। टनकपुर मंडल के लिए हरीश हैसियत व केएन तिवारी, टनकपुर के लिए नवीन पंत, चम्पावत मंडल के लिए प्रकाश बोहरा, पूरन सिंह व महेश पंगरिया, चम्पावत नगर के लिए कैलाश पांडेय व राम सिंह, लोहाघाट नगर के लिए मोहित पाठक व दीपक जोशी, बाराकोट के लिए प्रकाश अधिकारी व मदन मोहन को सदस्यता प्रमुख नियुक्त किया गया।